{"_id":"5a4bbd5a4f1c1bc5668b87b4","slug":"141514913114-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान का सरोवर है सत्संग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान का सरोवर है सत्संग
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित छह दिवसीय प्रज्ञापुराण के दूसरे दिन व्यास परमेश्वर साहू ने सत्संग को ज्ञान का सरोवर बताते हुए कहा कि इसमें डुबकी लगाने वाले भक्त जीवन के तमाम संकटों और दुखों से पार पा जाते हैं। कहा कि सत्संग वह बहती हुई गंगा है जिसके स्पर्श मात्र से ही भगवान के दर्शन हो जातेे हैं।
संगीतमय भजनों के साथ कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है उसके लिए हर स्थान स्वर्ग बन जाता है जबकि बुरे कार्य करने वाले के लिए हर स्थान नरक के समान है। कहा कि प्रज्ञा पुराण के माध्यम से विवेक जागृत होता है।
इस मौके पर शांतिकुज से पहुंची संगीत टोली के संतोष देवांगन, गायक सुरेश, विजय और राजाराम ने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर गायत्री परिवार चौखुटिया के अध्यक्ष कुबेर सिंह कड़ाकोटी, डा. मदन चौधरी, लीला जोशी, गिरीश भट्ट, गगन चौधरी, प्रदीप चौधरी, हुकम सिंह कैड़ा, ललित टढ़ियाल और नृपेंद्र जोशी आदि व्यवस्था संचालन में जुटे रहे।