{"_id":"5a2c1d224f1c1b6e468b963d","slug":"141512840482-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों और आवारा जानवरों के आतंक से निजात दिलाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों और आवारा जानवरों के आतंक से निजात दिलाओ
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सर्व सांगठनिक मंच की हुई बैठक में बंदरों और आवारा पशुओं के मुद्दे पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन स्थगित हुए पंद्रह दिन बीत गए हैं। इस संबंध में हुई प्रगति पर डीएम से जानकारी ली जाए। यदि इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में फिर से आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
वक्ताओं ने कहा कि बंदरों और आवारा पशुओं के आतंक से शहरवासी परेशान हैं। पूर्व में गांधी पार्क में भी धरना दिया गया था इस संबंध में अब तक हुई प्रगति की जानकारी डीएम से डॉक्टरों की टीम, वन विभाग और पालिका के अधिकारियों की मौजूदगी में ली जाए। आंदोलन को मंजिल तक पहुंचने के लिए विभिन्न संगठनों के सदस्यों की कोर कमेटी भी गठित की गई।
बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल और संचालन पुष्पा सती ने किया। इस दौरान डॉ. अरुण पंत, आनंद सिंह बगड़वाल, जीसी जोशी, भगीरथ पांडे, प्रताप सत्याल, योगेंद्र जोशी, मनोज सनवाल, पीजी गोस्वामी, घनानंद जोशी, रूप सिंह बिष्ट आदि ने भाग लिया। अंत में कालीधार और पांडेखोला वाहन दुर्घटनाओं के मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई।