{"_id":"59fb532a4f1c1bca678b8c42","slug":"141509643050-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्थानीय स्टेडियम में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। गुरुवार को खेले गए मैचों में पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा की टीमों ने जीत दर्ज की।
आज पहला मैच हल्द्वानी और पिथौरागढ़ की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हल्द्वानी महाविद्यालय की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पिथौरागढ़ की टीम ने 20 ओवर में योगेश के 52 रन की मदद से 170 रन बनाए। जवाब में हल्द्वानी की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 149 रन पर सिमट गई। पिथौरागढ़ की टीम ने 21 रनों से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच एसएसजे परिसर अल्मोड़ा और आईएमटी काशीपुर के मध्य हुआ। टॉस जीतकर काशीपुर की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। काशीपुर ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर कुल 158 रन बनाए। अलाउद्दीन ने 53 और नितिश जोशी ने 20 रन का योगदान दिया। जवाब में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया। सागर ने 27, कमलेश ने 37, मोहन ने 29 और ललित ने 20 रनों का योगदान दिया। अंपायर राजेंद्र राणा, विक्रम बोरा, दुष्यंत कुमार, कैलाश डोलिया, देवेंद्र परिहार, चंदन लटवाल थे।