{"_id":"59aedb8b4f1c1b90078b46c5","slug":"141504631691-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से नहीं मिला ध्वस्त मकान का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से नहीं मिला ध्वस्त मकान का मुआवजा
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। धर्म निरपेक्ष युवा मंच के लोगों ने गांव चलो अभियान के तहत देवड़ा और नैनी गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने दोनों गांवों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि देवड़ा गांव के अनुसूचित बहुल क्षेत्र में विमला देवी पत्नी स्व. रमेश राम, दीवान राम पुत्र स्व. देव राम का मकान आपदा में तीन साल पूर्व ध्वस्त हो गया था। दोनों परिवार गांव के पंचायत घर में रहने को मजबूर हैं। आवासीय योजना के तहत पीड़ितों को पक्के मकान नहीं मिल पाए हैं। गांव में विधवा महिलाओं की स्थिति दयनीय है। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुधर सके। जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक के कारण फसल चौपट हो गई है। इस कारण लोगों का खेती से मोह भंग हो रहा है। मनरेगा के तहत किए गए कार्यों का पिछले डेढ़ साल से भुगतान नहीं हुआ है।
इस मौके पर मंच के विनय किरौला, दीपक दानी, कमल जोशी, प्रधान ललित पंत, गोपाल मोहन भट्ट, जिला पंचायत सदस्य गीता देवड़ी, जगदीश देवड़ी, श्याम सिंह देवड़ी, बसंत सिंह देवड़ी, प्रकाश देवड़ी, पूर्व प्रधान जगदीश राम, भूपाल सिंह देवड़ी, नरेंद्र कुमार, भगवत कुमार, गोदावरी देवी, शरद भाकुनी, प्रधान उपेंद्र देवड़ी, सतीश पांडे आदि मौजूद थे।