{"_id":"5c71956bbdec225567680d54","slug":"131550947691-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला को महिला शक्ति शिरोमणि पुरस्कार मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमला को महिला शक्ति शिरोमणि पुरस्कार मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति की संस्थापक और अध्यक्ष कमला डबराल को महिला शक्ति शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इंडो-नेपाल समरसता संस्था ने जयपुर के केसर बाग में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नेपाल सरकार डॉ. डिम्पल झा, पूर्व राजदूत नेपाल सरकार डॉ. विष्णु झा, सांसद और पूर्व राज्यमंत्री नेपाल अनिल झा ने सामाजिक कार्यों को देखते हुए कमला को मेडल और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
संस्थान के प्रदेश संयोजक साहिल उनियाल ने बताया कि यह सम्मान समाज के लिए कार्य कर रहीं महिलाओं को दिया जाता है। उन्हें पुरस्कार मिलने पर अल्मोड़ा के मुख्य संयोजक हिमांशु कांडपाल, जिला अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, महिला संयोजक भावना तिवारी, दुर्गा खुल्बे आदि ने खुशी जताई है। ब्यूरो