फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ईको टूरिज्म को बढ़ावा दे आजीविका परियोजना

ईको टूरिज्म को बढ़ावा दे आजीविका परियोजना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
ईको टूरिज्म को बढ़ावा दे आजीविका परियोजना

विज्ञापन
अल्मोड़ा। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की जिला क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने ईको टूरिज्म और होम स्टे को बढ़ावा देने के लिए परियोजना अन्य विभागों के साथ समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि उपयोग में नहीं लाए जा रहे सरकारी भवनों को परियोजना की गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना उत्पादों को एक ब्रांड नाम दिया जाए।

विकास भवन में हुई बैठक में परियोजना प्रबंधक कैलाश चंद्र भट्ट ने कहा कि जिले में 10 ब्लाकों में चार तकनीकी संस्थाओं के माध्यम से परियोजना संचालित हो रही है। बताया कि वर्तमान में जिले के तीस हजार परिवारों को मसाला, डेयरी, पंरपरागत फसल उत्पादन से जोड़ा गया है। 81 लघु संग्रहण केंद्र, पांच संग्रहण केंद्र, 83 एलडीपीई टैंक, 123 स्थानों पर घेरबाड़, 155 हेक्टेयर भूमि में चारा उत्पादन, 210 हेक्टेयर में फल पौध रोपण किया गया है। संग्रहण केंद्र निर्माण के लिए चार स्थानों पर भूमि चयनित की गई है। मजखाली में संग्रहण केंद्र निर्माण चल रहा है। 24 एकीकृत पशुधन विकास केंद्रों के माध्यम से 11546 कृत्रिम गर्भाधान और 2526 पशुओं का टीकाकरण कार्य किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ मनुज गोयल, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, सीवीओ डा. आर चंद्रा, सहायक निबंधक सहकारिताएं राजेश चौहान, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी ललित सेमवाल, ग्रास संस्था के गोपाल चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed