{"_id":"5c2d023bbdec2256b86d7459","slug":"131546453563-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता संस्था ने ग्राम पंचायतों का आधारभूत सर्वेक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता संस्था ने ग्राम पंचायतों का आधारभूत सर्वेक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भैंसियाछाना ब्लॉक के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना को धरातल पर लाने के लिए स्वजल की सहयोगी एकता संस्था बाड़ेछीना की ओर से ग्राम पंचायतों का आधारभूत सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायतों में बैठक कर ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायतों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित कर योजना का पूर्ण लाभ देने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। एकता संस्था के मुख्य कार्यकारी हेम तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक कूड़ादान, खाद गड्ढे, शोख्ता पिट, नालियों का निर्माण किया जाना है। जैविक और अजैविक कूड़े के अलग-अलग निस्तारण करने के लिए कूड़ेदान बनाए जाएंगे।
योजना को सफल बनाने के लिए एकता संस्था की ओर से जन सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायतों में उप समितियों का गठन कर दिया गया है। इसके अलावा कुंजकिमौला, लिंगुणता, पल्यूं, जोगीयूड़ा आदि ग्राम पंचायतों में बैठक कर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। बैठक में सुनील कुमार, प्रधान उपेंद्र सिंह देवड़ी, लवेंद्र सिंह, जगदीश देवड़ी, देवेंद्र सिंह, मदन सिंह, खिमुली देवी, राधा देवी, नरेंद्र राम आदि थे।