{"_id":"5bef052dbdec220514246029","slug":"131542391085-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैणी, पंचगांव से बहु लाने और बेटी ब्याहने को कोई नहीं होता तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैणी, पंचगांव से बहु लाने और बेटी ब्याहने को कोई नहीं होता तैयार
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के हवालबाग विकासखंड अंतर्गत मैणी, पंचगांव सड़क से नहीं जुड़ने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचगांव से मुख्य मोटर मार्ग तक आने-जाने के लिए सीसी मार्ग तक नहीं है। सड़क नहीं होने के कारण दूसरे गांव के लोग इस गांव से बेटे की शादी करने और गांव में बेटी का विवाह करने को तैयार नहीं होते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द सड़क बनाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि पंचगांव से मुख्य सड़क में पहुंचने के लिए एक कच्चा रास्ता बनाया गया है जो काफी संकरा है। उन्होंने मार्ग का चौड़ीकरण करने की मांग की है। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रोगी और प्रसव पीड़ित महिला को डोली में सड़क तक लाते हैं। कई बार प्रसव पीड़ित महिला और गंभीर रोगी सड़क में पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ देते हैं। भवन निर्माण आदि में प्रयुक्त होने वाले रेत, ईंट, लोहा आदि सामग्री को खच्चरों के माध्यम से ढोया जाता है।
गांव में सब्जी और दुग्ध उत्पादन किया जाता है, लेकिन सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने दौलाघट मुख्य मार्ग के ककड़िया नामक पुल से पंचगांव तक एक किमी पुराने क्षतिग्रस्त सीसी मार्ग का चौड़ीकरण करने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द सड़क बनाने की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम पंचायत मैणीपंचगांव की प्रधान गौरी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष चंद्रा देवी, कोषाध्यक्ष गंगा कनवाल, सूरज कृषक क्लब की मुख्य समन्वयक तारा देवी, सहायक समन्वयक गीता देवी आदि शामिल हैं।