फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का जन-जन तक करें प्रसार

केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का जन-जन तक करें प्रसार

Sun, 19 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का जन-जन तक करें प्रसार

विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भाजपा भिकियासैंण मंडल की बैठक में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जन-जन तक प्रचार प्रसार करें, ताकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

स्थानीय लोनिवि निरीक्षण भवन में हुई इस बैठक में टम्टा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को पूरे विश्व में नयी पहचान मिली है। अंतिम पंक्ति के गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का काम तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता समर्पण भाव से कार्य कर जन-जन तक योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भिकियासैंण से दिल्ली और देहरादून तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने, सीएचसी में विशेषज्ञ डाक्टर और अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने आदि मांगें रखी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, नरेंद्र बिष्ट, मदन मेहरा, निर्मला शर्मा, हंसा नेगी, भगत सिंह, देवी राम, गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed