{"_id":"5b6ddaf74f1c1bb15c8b78d7","slug":"131533926135-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में स्काउट गाइड सीखते हैं अनुशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में स्काउट गाइड सीखते हैं अनुशासन
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। आदर्श राजकीय इंटर कालेज में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय स्काउट गाइड द्वितीय सोपान शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य शेर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि शिविर में बच्चों को अनुशासन, समाज सेवा आदि सीखने को मिलता है।
इस अवसर पर स्काउट का ध्वज फहराया गया तथा शिविरार्थियों ने स्काउट गाइड नियमों का पालन करने की शपथ ली। गाइड कमिश्नर डॉ. इंदिरा पांडे ने विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 97 स्काउट गाइडों को स्काउट के उद्देश्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कहा कि इसके माध्यम से समाज में जन चेतना का संचार आसानी से किया जा सकता है। इस दौरान प्रशिक्षक पंकज पांडेय ने गांठ बंधन, दैवीय आपदा के दौरान बचाव कार्य सावधानियां बरतने, प्राथमिक उपचार आदि की जानकारी दी है।