फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drivers forced to travel in danger on national highways

Almora News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालक खतरे के बीच सफर करने के लिए मजबूर

Fri, 28 Aug 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 28 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Drivers forced to travel in danger on national highways
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसएसजे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार के समीप बना गहरा गड्ढा हादसों को दावत दे रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते गड्ढे का आकार भी बढ़ता जा रहा है। गड्ढे को जल्द नहीं भरा गया तो इससे सड़क की सुरक्षा दीवार के ढहने की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में दो पहिया वाहन चालकों और राहगीरों के चोटिल होने खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते अल्मोड़ा- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गहरा गड्ढा बन गया था। एसएसजे विवि के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार के पास बने इस गड्ढे से दोपहिया वाहन चालकों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। इस सड़क से कई छोटे बच्चे अपने विद्यालयों को आवाजाही करते हैं। गड्ढे में अचानक पैर पड़ने से अब तक कई बच्चे चोटिल हो चुके हैं। इस सड़क से कोसी, हवालबाग, कटारमल, रानीखेत और नगर के लोग हल्द्वानी समेत अन्य शहरों को आवाजाही के लिए करते हैं। सड़क पर रात में आवाजाही के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा और भी बढ़ गया है। बावजूद इसके गड्ढे को भरने के प्रयास नहीं होने से अभिभावकों और वाहन चालकों में आक्रोश बढ़ गया है।
विज्ञापन

------------------
कोट
- राष्ट्रीय राजमार्ग बने गड्ढे का निरीक्षण करे इसे जल्द भरने की कार्रवाई की जाएगी ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बारिश के कारण सड़क को कोई नुकसान न हो इसके भी प्रयास किए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


— अजय शास्त्री, एई, एनएच अल्मोड़ा
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed