{"_id":"5a9c1c4e4f1c1b78028b782d","slug":"131520180302-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार मनाकर महानगरों को लौटने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार मनाकर महानगरों को लौटने लगे लोग
Updated Sun, 04 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। होली मनाने घर आए लोग, नौकरीपेशा और विद्यार्थियों का महानगरों को लौटने का सिलसिला शुरू हो है। रविवार को काफी संख्या में लोग दिल्ली, देहरादून, लखनऊ, गुरुग्राम समेत महानगरों को रवाना हुए। नगर के केमू और रोडवेज स्टेशनों में यात्रियों की दिनभर भीड़ लगी रही। यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि उत्तराखंड परिवहन निगम को दिल्ली के लिए चार और देहरादून के लिए एक अतिरिक्त बसें चलानी पड़ी। दिल्ली को जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक थी। यात्रियों की भीड़ को देेखते हुए सोमवार पांच मार्च को भी रोडवेज देहरादून, दिल्ली, बरेली, टनकपुर के लिए अतिरिक्त सेवा चालू करेगा। केमू ने भी हल्द्वानी के लिए चार अतिरिक्त बसें चलाईं।
रोडवेज के स्टेशन प्रभारी कृपाल दत्त सनवाल ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली के लिए चार और देहरादून के लिए एक अतिरिक्त बसें संचालित की। उन्होंने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देेखते हुए सोमवार पांच मार्च को भी रोडवेज देहरादून, दिल्ली, बरेली, टनकपुर के लिए अतिरिक्त सेवाएं चालू करेगा।
इधर केमू स्टेशन अल्मोड़ा के प्रभारी बसंत बल्लभ चंदोला ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए चार अतिरिक्त बसें संचालित की गईं।