फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ओएफसी कटने से बीएसएनएल को नुकसान, तहरीर दी

ओएफसी कटने से बीएसएनएल को नुकसान, तहरीर दी

Fri, 01 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
ओएफसी कटने से बीएसएनएल को नुकसान, तहरीर दी
अल्मोड़ा। बीते दिनों अल्मोड़ा-बसोली मार्ग में बीएसएनएल की ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) कटे जाने से बीएसएनएल को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। लाइन कटने से कई दूरभाष केंद्र और बीटीएस के अलावा ब्राडबैंड, लीज लाइन और मोबाइल सेवाएं प्रभावित रहीं। बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक सीसी रजवार ने नुकसान के लिए उत्तरदायी एजेंसियों, कार्यदायी संस्थाओं को क्षति के लिए डिमांड नोट जारी करने के अलावा उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन


सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि 28 और 29 नवंबर को रिलाइंस जिओ की ओर से केबल बिछाने के दौरान अल्मोड़ा-बसोली मार्ग पर बीएसएनएल की केबल काट दी गई। इससे कई दूरभाष केंद्र और बीटीएस प्रभावित रहे। वहीं, द्वाराहाट में रिलायंस जिओ, स्याल्दे के पास लोनिवि की ओर से सड़क निर्माण के दौरान ओएफसी को नुकसान पहुंचाया गया है। इस कारण कई लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड, मोबाइल और लीज लाइन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


यही हाल पिथौरागढ़ के मुनस्यारी मार्ग पर हुआ है। उन्होंने बताया कि सेवाएं नहीं दे पाने के कारण बीएसएनएल की छवि को नुकसान पहुंचा है। बीएसएनएल द्वारा इन कार्यदायी संस्थाओं को की गई क्षति के लिए डिमांड नोट जारी करने के साथ ही उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। इस संबंध में जिला प्रशासन से भी उक्त कार्यरत एजेंसियों को कार्य के दौरान सावधानी बरतने और बीएसएनएल की ओएफसी को क्षति नहीं पहुंचाने के निर्देश जारी करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed