फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   104 शिविरों में 39,368 बच्चों का हुआ टीकाकरण

104 शिविरों में 39,368 बच्चों का हुआ टीकाकरण

Thu, 02 Nov 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
104 शिविरों में 39,368 बच्चों का हुआ टीकाकरण
अल्मोड़ा। जिले में खसरा, रुबेला अभियान के तहत नौ माह से 15 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण अभियान जारी है। दो दिन में 104 शिविर लगाकर 39,368 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निशा पांडे ने बताया कि जिले में 1,24,864 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। दो दिनों में स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य स्थानों पर 104 शिविर लगाए गए। इनमें 39,368 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रव्यापी अभिायन के अंतर्गत खसरा और रुबेला रोग से सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह टीकाकरण प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


अभियान का सीएमओ के अलावा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता ह्यांकी, डॉ. योगेश पुरोहित, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके सिंह ने निरीक्षण किया, जबकि ब्लॉक स्तर पर सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों द्वारा अभियान का पर्यवेक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed