{"_id":"59b4234a4f1c1bfa7f8b579b","slug":"131504977738-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का अधिकार लागू होने से साक्षरता दर में हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का अधिकार लागू होने से साक्षरता दर में हुई बढ़ोतरी
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में विश्व साक्षरता दिवस पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आजादी के समय देश की साक्षरता दर सिर्फ 12 प्रतिशत थी जो आज बढ़कर 74 प्रतिशत हो गई है, लेकिन अब भी देश अन्य देशों से साक्षरता में काफी पीछे है।
उन्होंने कहा कि देश के राज्यों में सबसे अधिक साक्षरता केरल में 94 प्रतिशत और सबसे कम बिहार में 64 प्रतिशत है। जब से देश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किया गया है तब से साक्षरता दर में इजाफा हुआ है। प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने कहा कि शिक्षित लोगों को निरक्षर लोगों को पढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए तभी देश विश्व में साक्षरता दर में स्थान प्राप्त कर सकेगा। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।