{"_id":"59aedc524f1c1b62078b472c","slug":"131504631890-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता आठ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता आठ से
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता आठ सितंबर से एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज अल्मोड़ा में शुरू होगी। प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में होगाी। प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जिला संयोजक हेम चंद्र जोशी ने बताया कि आठ सितंबर को कनिष्ठ और नौ सितंबर को वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत नाटक, संस्कृत आशुभाषण, श्लोकोच्चारण, संस्कृत समूह गान, संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। समापन समारोह में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी बतौर मुख्य अतिथि और एसएसपी पी रेणुका देवी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में खंड स्तर पर चयनित प्रथम और द्वितीय टीमें भाग लेंगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला दल 18 और 19 सितंबर को हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। ब्यूरो