{"_id":"591f2d304f1c1bd71af22cc1","slug":"13-km-road-not-built-in-six-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल में नहीं बनी 13 किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल में नहीं बनी 13 किमी सड़क
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Fri, 19 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
no road
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीकृति के छह साल बाद भी धौलादेवी ब्लाक में अटल आदर्श ग्राम योजना के तहत चलमोड़ीगाड़-कलौटा सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। इस कारण एक दर्जन गांवों की करीब 20 हजार आबादी यातायात से नहीं जुड़ सकी है। ग्रामीणों ने संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत को ज्ञापन भेजकर जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि 2009-10 में अटल आदर्श ग्राम योजना के तहत चलमोड़ीगाड़ा-कलौटा सड़क को मंजूरी मिल गई थी। इस सड़क को बनाने का उद्देश्य थली, कुलौरी, पौधार, कोठाकूना, नैनोली, वन, विनीखेत, कनेड़ा, खौड़ी, रीठाकोट, छनटाना, पाभी, कलौटा गांव को यातायात सुविधा पहुंचाना है। 13 किमी लंबी इस सड़क के बनने से क्षेत्र की 18 से बीस हजार आबादी को यातायात सुविधा मुहैया होगी।
ग्रामीणों का कहना है कि वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछली सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति के चलते सड़क निर्माण को प्राथमिकता नहीं दी, जिससे क्षेत्रवासी अब तक यातायात सुविधा से वंचित चल रहे हैं। उन्होंने सड़क के लिए बजट आवंटित करने की मांग पेयजल मंत्री से की है। ज्ञापन देने वालों में थली की प्रधान धनुली देवी, दीवान राम, जानकी जोशी आदि शामिल हैं।