फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   129 Corona Positive in Almora

जिले में 129 लोग निकले कोरोना संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
129 Corona Positive in Almora
अल्मोड़ा जिला संग्रहालय में बूस्टरडोज लगती किशोरी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ फिलहाल नीचे नहीं उतर रहा है। शनिवार को जिले में 129 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना के अब कुल 966 सक्रिय केस हैं। वहीं, बागेश्वर में शनिवार को 117 नए केस आए, जबकि 53 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हवालबाग में 40, भैंसियाछाना में आठ, ताकुला में 17, ताड़ीखेत में चार, द्वाराहाट में एक, धौलादेवी में छह, चौखुटिया में 19, सल्ट में छह, भिकियासैंण में 25 और रानीखेत में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिला अस्पताल में एक स्टाफ नर्स के अतिरिक्त 10 लोगों की कोरोना जांच पॉजिटिव पाई गई। जबकि महिला अस्पताल में एक भी संक्रमित नहीं पाया गया। यहां 20 लोगों को कोरोना सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

इधर, बागेश्वर की सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि संक्रमितों में केवल एक मरीज का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। वर्तमान में जिले में 634 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें 633 होम आइसोलेशन में हैं। वहीं जिले से जांच के लिए 407 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। जिले में अब तक 7128 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। 6438 लोगों ने संक्रमण को मात दी है, जबकि महामारी से 56 लोगों की मौत भी हुई है। कहा कि संक्रमण के बढ़ते स्तर को देखते हुए जांच भी तेज कर दी गई है। लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 126 मरीज
अल्मोड़ा। मौसम बदलने से भी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में 126 और महिला अस्पताल में ओपीडी 26 पहुंची। पुलिस ने भी कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए बगैर मास्क घूम रहे आठ के खिलाफ और सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले 87 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। सोमेश्वर थाना पुलिस ने भी शांति भंग करने वाले 10 लोगों के खिलाफ धारा 107/116 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है। द्वाराहाट पुलिस ने भी पांच व्यक्तियों के खिलाफ 110जी सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed