{"_id":"5cb4c655bdec2214216ce175","slug":"121555351125-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में 19 को पहुंचेगी एमटीबी चैलेंज रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में 19 को पहुंचेगी एमटीबी चैलेंज रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड हिमालय एमटीबी चैलेंज के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को वीसी के जरिये संबोधित करते हुए अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि पर्यटन विकास परिषद देहरादून और साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता 18 अप्रैल को नैनीताल से शुरू हो रही है और 26 अप्रैल को देहरादून में समाप्त होगी। अल्मोड़ा में यह रैली 19 अप्रैल की दोपहर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देश-विदेश के कई प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रतिभागियों के आवास, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। साथ ही बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 100 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने अपर मुख्य सचिव को बताया कि 19 अप्रैल को स्थानीय स्टेडियम में रैली का स्वागत किया जाएगा और इसके बाद शाम को उदयशंकर नाट्य अकादमी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया जनपद में 20 अप्रैल की सुबह प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी पांडेखोला से यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा कोसी, दौलाघट, बग्वालीपोखर, बिंता, सोमेश्वर के बाद कौसानी में समाप्त होगी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, एआरटीओ आलोक जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल राम आर्य, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, प्रबंधक केएमवीएन शीला शाह, युवा कल्याण अधिकारी डीपीएस नेगी आदि उपस्थित थे।