फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नशेबाजी की शिकायतों पर एसएसपी ने बिलियर्ड केंद्र में की छापेमारी

नशेबाजी की शिकायतों पर एसएसपी ने बिलियर्ड केंद्र में की छापेमारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
नशेबाजी की शिकायतों पर एसएसपी ने बिलियर्ड केंद्र में की छापेमारी
अल्मोड़ा। नगर के कुछ बिलियर्ड सेंटरों में नशा करने की शिकायतें मिलने के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बुधवार रात करबला में स्थित गोलू बिलियर्ड केंद्र में छापेमारी की और अनियमितताएं पाए जाने पर बिलियर्ड संचालक के खिलाफ 10 हजार रुपये कोर्ट चालान कर दिया। एसएसपी की इस कार्रवाई से कई बिलियर्ड संचालकों में खलबली मची है।
विज्ञापन


करबला में स्थित गोलू बिलियर्ड सहित नगर में एकांत इलाकों में चल रहे कुछ बिलियर्ड केंद्रों और उनके आसपास युवाओं द्वारा नशा करने की शिकायतें मिलने पर एसएसपी पीएन मीणा ने बुधवार देर रात करबला के उक्त बिलियर्ड केंद्र में खुद छापामार कर जांच पड़ताल की। एसएसपी को पता लगा कि बिलियर्ड केंद्र के खुलने और बंद होने का कोई समय नहीं है।
विज्ञापन


यहां देर रात तक युवाओं का जमघट रहता है। उन्होंने तमाम अनियमितताएं पाए जाने पर संचालक दिलाल पुत्र सलीम निवासी खजांची बाजार अल्मोड़ा का उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अंतर्गत 10 हजार रुपये का कोर्ट चालान करने के आदेश दिए। एसएसपी ने सभी बिलियर्ड सेंटरों को निर्देशित किया है कि सेंटर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का विवरण, मोबाइल नंबर और आने-जाने का समय अवश्य अंकित करें। यदि बिलियर्ड केंद्रों में नशाखोरी और अन्य अनियमितताएं पाई गईं तो संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed