{"_id":"5c2f9430bdec2256db06285b","slug":"121546622000-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी और बाल विकास निकेतन का औचक निरीक्षण करें डीएम: रतूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी और बाल विकास निकेतन का औचक निरीक्षण करें डीएम: रतूड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अपर मुख्य सचिव महिला एवं बाल विकास राधा रतूड़ी ने नारी और बाल विकास निकेतन का औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को इन संस्थाओं में स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने बाल मजदूर एवं महिला मजदूरों के लिए शेल्टर होम के लिए आवश्यक कार्रवाई करने, युवाओं में नशे की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन स्माइल को भी बढ़ावा देने, विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन करने, औद्योगिक संस्थानों की परिधि में रहने वाले और वहां काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को चिन्हित कर उनके विद्यालय जाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान सीडीओ मयूर दीक्षित, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव, प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी, बाल रोग विशेषज्ञ डा. प्रीति पंत, चाइल्ड लाइन संस्था की नीलिमा भट्ट, आराधना शुक्ला, भगवत बिष्ट, रेखा साह मौजूद थे।