फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कुंजवाल के समर्थन में उतरे जागेश्वर विस क्षेत्र के कांग्रेसी

कुंजवाल के समर्थन में उतरे जागेश्वर विस क्षेत्र के कांग्रेसी

Wed, 08 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कुंजवाल के समर्थन में उतरे जागेश्वर विस क्षेत्र के कांग्रेसी
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कई कांग्रेसजनों ने पार्टी में जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की राय नहीं लेने पर आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंजवाल की राय नहीं लिया जाना चिंताजनक है।
विज्ञापन


यहां जारी बयान में कांग्रसेजनों ने कहा है कि वरिष्ठ नेता की राय नहीं लेने की स्थिति में कांग्रेस पार्टी कैसे मजबूत होगी। कुंजवाल पांच बार लगातार विधायक, कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के पद पर आसीन रह चुके हैं। उन जैसे वरिष्ठ व्यक्ति के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा जाना संगठन को कमजोर करेगा। ऐसे समय में सभी कार्यकर्ता कुंजवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
विज्ञापन


कुंजवाल के समर्थन में उतरने वालों में लमगड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह मर, ज्येष्ठ उप प्रमुख विक्रम बोरा, कनिष्ठ उप प्रमुख मोहन ढैला, देवेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेेश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य दीपा सतवाल, नंदी देवी, नवल रावत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ललित सतवाल, लमगड़ा नगर अध्यक्ष पूरन पांडे, मनोज रावत, गिरीश चंद्र जोशी, रमेश मेलकानी, दीपक फर्त्याल समेत दर्जनों कांग्रेसजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed