{"_id":"5ae213404f1c1b3a0b8b6bf4","slug":"121524765504-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपी पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपी पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार दिया है। इस मामले में सजा 28 अप्रैल को सुनाई जाएगी।
मामले के मुताबिक आरोपी चंदन राम पुत्र ललित राम निवासी काभड़ी थाना दन्यां पांच सितंबर 2017 को एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर जालंधर (पंजाब) ले गया और उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इस मामले में लड़की के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट से अलावा धारा 363,366,376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
बाद में लड़की को आरोपी चंदन राम के जीजा ललित प्रसाद के जालंधर में स्थित किराए के घर से बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गिरीश चंद्र फुलारा और विशेष लोक अभियोजक भूपेंद्र कुमार जोशी ने पैरवी की।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई के बाद जिला सत्र न्यायाधीश डा. शर्मा ने आरोपी चंदन राम को धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में दोषी पाया है। जबकि धारा 363 और 366 में दोषमुक्त किया गया है। सजा के लिए 28 अप्रैल की तिथि नियत की गई है।