{"_id":"5aaff9764f1c1b21578b5917","slug":"121521482102-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की बैठक में वक्ताओं ने देहरादून में पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड का गठन कर अल्मोड़ा और कोटद्वार में इसकी शाखा खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व पैरा मिलिट्री के सदस्यों के लिए चिकित्सा सुविधा का प्रबंध किया जाए
उन्होंनेे एक रैंक एक पेंशन लागू करने, पैरा मिलिट्री को विशेष वेतन देने, वीरता तथा सराहनीय सेवा के लिए मेडल प्राप्त सदस्यों को प्रोत्साहन राशि देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पैरामिलिट्री को सिविल पेंशन रूल से निकाल कर पृथक पेंशन रुल बनाया जाए। बैठक में तय हुआ कि कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी और गढ़वाल मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह नेगी के नेतृत्व में शिष्टमंडल 21 अप्रैल को गैरसैण में सभी विधायकों और मंत्रियों से मिलेगा। संचालन रूप सिंह बिष्ट ने किया। बैठक में संरक्षक केबी पांडेय, उपाध्यक्ष तारा दत्त शर्मा, चतुर सिंह, राम सिंह रजवार, त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी, रमेश नेगी, हर सिंह नेगी, केदार सिंह नयाल आदि थे।