फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बाल श्रम और बाल भिक्षावृति पर रोक लगाएं

बाल श्रम और बाल भिक्षावृति पर रोक लगाएं

Tue, 16 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बाल श्रम और बाल भिक्षावृति पर रोक लगाएं
अल्मोड़ा। जिलधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रोबेशन अधिकारी इसके लिए कमेटी का गठन करें। डीएम चाइल्ड हेल्पलाइन एडवाइजरी बोर्ड की बैठक ले रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाल भिक्षावृत्ति करते हुए कोई पाया जाता है तो उनके अभिभावकों को कड़ी हिदायत दें। यदि हिदायत के बाद भी कोई नहीं मानता है तो कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बख स्थित किशोरी सदन, शिशु सदन के अलावा बाल संरक्षण गृह के बारे में जानकारी ली और कहा कि सदन में रहने वाले बच्चे और किशोरी किसी रोग से पीड़ित हों तो उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। जरूरत पड़ने वह उन्हें बाहर उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था भी करें।
विज्ञापन


बालश्रम और बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के गठित कमेटी में एसडीएम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बाल कल्याण समिति से जुड़े पदाधिकारी नामित होंगे जो कि ऐसे बाल श्रमिकों और बाल भिक्षावृत्ति करने वालों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। बैठक में बाल कल्याण समिति के प्रशांत जोशी, अभिलाषा तिवारी, नीतू कपकोटी, गोपाल सिंह चौाहन, दीप चंद्र बिष्ट, केंद्र समन्वयक चाइल्ड हेल्प लाइन रवींद्र सिंह, थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने सुझाव रखे। उन्होंने बख में लगाए गए सीसीटीवी के रखरखाव और उनको चालू करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed