फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ट्रांसपोर्टर की मौत के लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार: कुंजवाल

ट्रांसपोर्टर की मौत के लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार: कुंजवाल

Wed, 10 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर की मौत के लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार: कुंजवाल
अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने आरोप लगाया है कि हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत के लिए केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। उधर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है।
विज्ञापन


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा है कि मूल रूप से जागेश्वर के ग्राम खत्योला निवासी प्रकाश पांडे का व्यवसाय जीएसटी और नोटबंदी के कारण पूरी तरह प्रभावित हुआ। उन्होंने सरकार और प्रधानमंत्री तक अपनी व्यथा सुनाई, लेकिन सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया, जिस कारण पांडे को जहर खाने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर पांडे के इलाज में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया और कहा कि यदि सरकार चाहती तो पांडे को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा जा सकता था। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा मिले। पत्नी को सरकारी नौकरी और बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार उठाए।
विज्ञापन


इधर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने भी व्यवसायी प्रकाश पांडे की मौत के लिए मोदी सरकार की नीतियों और प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर तत्काल त्यागपत्र देना चाहिए। अध्यक्षता वंदना कोहली और संचालन महासचिव गोपाल ने किया। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय संयोजक रेखा धस्माना, विमला, पंकज, जीवन चंद्र, केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, लीला आर्या, देवीदत्त साह, राजू गिरि आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed