{"_id":"5a1301cb4f1c1b97678bcc28","slug":"121511195083-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस कुतों का छात्र पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस कुतों का छात्र पर हमला
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बंदरों के साथ साथ नगर में लावारिस कुत्तों का भी आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह कुत्तों के झुंड ने एक स्कूली छात्र पर हमला कर दिया। कुत्तों के डर से भागते हुए छात्र एक वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। लोगों ने जिला प्रशासन से नगर में घूम रहे कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
गोल मार्केट दुगालखोला के पास कुत्तों का झुंड घूम रहा था। इसी दौरान एक स्कूल के कुछ छात्र मार्निंग वॉक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे रह गए एक छात्र पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बचाव में भागते हुए छात्र एक पिकअप से टकरा गया हालांकि पिकअप ड्राइवर द्वारा ब्रेक मारने के कारण छात्र वाहन के नीचे आने से बच गया, लेकिन आवारा कुत्तों ने उसके पैर पर काट लिया। मार्निंग वॉक पर निकले सामाजिक कार्यकर्ता ने यह नजारा देखा तो उन्होंने कुत्तों के झुंड को अपनी लाठी से भगाया। बाद में घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। इधर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़क के अलावा बाजारों में भी कुत्ते घूम रहे हैं और कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।