फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   120 boxes of liquor recovered in pickup in Ranikhet

Almora News: रानीखेत में पिकअप में भरी 120 पेटी शराब की बरामद

Wed, 28 Feb 2024 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 28 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
120 boxes of liquor recovered in pickup in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी रानीखेत में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू होते ही अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। एसओजी, एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक पिकअप में भरी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रानीखेत-बग्वालीपोखर सड़क पर बीते सोमवार देर रात कोतवाल हिमांशु पंत, एसओजी प्रभारी सुनील सिंह धानिक, एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती ने टीम के साथ ऐना गांव के पास के पार कोरीछीना की तरफ जा रही एक पिकअप यूके-01 सीए-1427 को रोका और उसकी तलाशी ली। उसमें अवैध खराब की बड़ी खेप मिली। कोतवाल हिमांशु पंत ने कहा कि वाहन में 120 पेटी में भरे 5720 पव्वे बरामद किए गए। कहा कि चालक कुंदन सिंह कनवाल (37) निवासी खत्याड़ी, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वाहन को सीज किया गया है। इतनी बढ़ी मात्रा में अवैध शराब मिलने से पुलिस भी हैरत में है। टीम में एसआई बलबीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज तिवारी, कांस्टेबल यामीन, राजेश भट्ट, दीवान सिंह, विरेंद्र सिंह, होमगार्ड हरीश फर्त्याल शामिल रहे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले अवैध शराब की खेप पकड़े जाने से हैरत
अल्मोड़ा। एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती ने बताया कि चालक से पूछताछ में अवैध शराब बग्वालीपोखर पहुंचाने की बात सामने आई है। यह शराब किस तक पहुंचाई जा रही थी, पुलिस इसका भी पता करने में जुटी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और शराब के बल पर मतदाताओं को रिझाने के लिए इसे एकत्र करना शुरू कर दिया गया है। यह शराब किससे खरीदी गई, पुलिस इसका पता लगाने में भी जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed