{"_id":"5b91792b867a557ff129bbac","slug":"11536260395-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में नशे की आदत बढ़ने पर मुख्यमंत्री चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में नशे की आदत बढ़ने पर मुख्यमंत्री चिंतित
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने पर चिंता जताते हुए डीएम और एसएसपी से इस पर रोक के लिए जरूरी कदम उठाने, जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने नशीले पदार्थों और ड्रग्स आदि का धंधा चलाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भी चिंता जताई और अधिकारियों से इसके लिए भी जरूरी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने मानसून के दौरान आपदा संबंधी सूचनाओं में जिला और राज्य स्थित आपदा केंद्र की सूचनाओं में एकरूपता का विशेष ध्यान रखने, आपदा से निपटने के लिए आपदा मोचन निधि से आवंटित धनराशि को समय पर खर्च करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पाबंदी के बावजूद पॉलिथीन का प्रयोग करने के मामले प्रकाश में आने पर डीएम से कार्रवाई करने, आपदा के दौरान विभागीय परिसंपत्तियों को पहुंचे नुकसान का आगणन शीघ्र तैयार कर काम शुरू करने, बंद सड़कों को खोलने, क्षतिग्रस्त पुलों का जल्द निर्माण करने, बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने, जिले में खाद्यान्न, मिट्टी तेल का कोटा सुदूर ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। वहां डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी पी रेणुका देवी, सीडीओ मयूर दीक्षित, डीएफओ पंकज कुमार, एडीएम केएस टोलिया, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव आदि थे।
विज्ञापन
बागेश्वर में एसपी मुकेश कुमार, सीडीओ एसएस पांगती, एडीएम राहुल कुमार गोयल, डीएफओ आरके सिंह, सीएमओ जेसी मंडल, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी आदि थे।