{"_id":"5a64bd6e4f1c1b84268b59a6","slug":"11516551534-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा से दिल्ली के लिए एसी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा से दिल्ली के लिए एसी बस सेवा शुरू
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम की अल्मोड़ा से दिल्ली के लिए एसी बस सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा का शुभारंभ विधानसभा उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने किया।
इस मौके पर चौहान ने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार यात्रियों को अच्छी यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि डिपो को नई दो एसी बसें मिली हैं। ये दोनों बसें अल्मोड़ा-दिल्ली रूट पर संचालित की जा रही हैं। अल्मोड़ा से एसी बस सेवा प्रतिदिन सायं साढ़े सात बजे, जबकि दिल्ली से रात्रि साढ़े नौ बजे संचालित होगी। इस अवसर पर रोडवेज के स्टेशन प्रभारी केडी सनवाल, मदन सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, देवेंद्र सत्यपाल, ललित मेहता, नवीन पंत आदि मौजूद थे।