{"_id":"5c8d3377bdec2214757c47d0","slug":"111552757623-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में चमक रानीखेत महाविद्यालय के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में चमक रानीखेत महाविद्यालय के खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी ड्राप रो बाल प्रतियोगिता में स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। यह प्रतियोगिता गत दिनों लवली प्रोफेशनल विवि पंजाब जालंधर में आयोजित हुई थी। खिलाड़ियों का यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया।
अखिल भारतीय अंतर विवि ड्राप रो बॉल प्रतियोगिता जालंधर में आठ से 12 मार्च के बीच खेली गई, जिसमें महाविद्यालय के छात्र पंकज बिष्ट, छात्रा पूजा अधिकारी, भावना डोगरा ने स्वर्ण पदक जीते। यहां पहुंचने पर महाविद्यालय में शनिवार को खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। प्राचार्य प्रो. पीके पाठक ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की।
कहा कि खिलाड़ी आगे भी इसी तरह से नाम रोशन करें, इसके लिए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जाएगा। स्वागत समारोह में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. महिराज मेहरा, क्रीड़ा अधिकारी हीरा सिंह, डॉ. बीबी भट्ट, डॉ. वाईसी सिंह, डॉ. किरन लता पांडे, डॉ. नमिता मिश्रा, डॉ. ज्योति जोशी आदि मौजूद थे।