फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उतराखंड को दो रजत और एक कांस्य

राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उतराखंड को दो रजत और एक कांस्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उतराखंड को दो रजत और एक कांस्य

विज्ञापन
अल्मोड़ा। गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों के खाते में दो रजत और एक कांस्य पदक मिला है।

शनिवार को हुए फाइनल मैच में कुहू की जोड़ी को रजत पदक प्राप्त हुआ। वहीं लक्ष्य सेन को पुरुष एकल के फाइनल में रजत पदक प्राप्त हुआ। चैंपियनशिप में पहली बार उत्तराखंड के दो खिलाड़ी सीनियर नेशनल के फाइनल में पहुंचे जहां देश के लगभग सभी शीर्ष इंटरनेशनल खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे थे।

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि फाइनल में कुहू की जोड़ी की टक्कर ओलंपियन मन्नू अत्री व मनीषा की जोड़ी से हुई। कुहू की जोड़ी को 21-18,17-21 व 16-21 के बहुत ही कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और पहली बार कुहू को सीनियर नेशनल में रजत पदक प्राप्त हुआ। वहीं पुरुष एकल के फाइनल में लक्ष्य की टक्कर शौरभ वर्मा से हुई। जिसमें लक्ष्य को 18-21 व 13-21 से हार का सामना करना पड़ा और लक्ष्य को रजत पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक व सचिव पुष्कर जैन समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी समेत समस्त बैडमिंटन परिवार अल्मोड़ा ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने खिलाड़ियों और उनके कोच डी के सेन को बधाई दी है। इधर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया की कुहू और लक्ष्य को जल्द ही संघ की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed