फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आठ महीने बाद सल्ट को मिला पूर्ण कालिक उप जिलाधिकारी

आठ महीने बाद सल्ट को मिला पूर्ण कालिक उप जिलाधिकारी

Thu, 15 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
आठ महीने बाद सल्ट को मिला पूर्ण कालिक उप जिलाधिकारी
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। आठ माह से सल्ट तहसील में खाली चल रहे उप जिलाधिकारी के पद पर कुमारी मोनिका ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उप जिलाधिकारी मोनिका ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। पूर्ण कालिक उप जिलाधिकारी मिलने से सल्ट तहसील के लोगों को अब दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी मोनिका ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और तस्करी पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें अपनी समस्याएं किसी भी समय बता सकते हैं। जन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। विकास कार्यों में पैनी नजर रखी जाएगी। समय-समय पर गांवों का भ्रमण किया जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि सल्ट तहसील के उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल का इसी साल के मार्च में स्थानांतरण हो गया था। तबसे से उनके स्थान पर कोई नहीं आया था। हालांकि भिकियासैंण के उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल को सल्ट तहसील का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। एक उप जिलाधिकारी के पास दो तहसीलों का कार्यभार होने के कारण कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब सल्ट तहसील में पूर्ण कालिक उप जिलाधिकारी नियुक्त होने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed