{"_id":"5aaff9844f1c1bbc758b65ed","slug":"111521482116-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के भवन निर्माण पर लगायी रोक नहीं हटाने पर आंदोलन की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के भवन निर्माण पर लगायी रोक नहीं हटाने पर आंदोलन की धमकी
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय कनारीछीना के भवन निर्माण पर रोक लगाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया वही लोग अब निजी स्वार्थों के चलते भवन निर्माण का विरोध कर रहे हैं उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर भवन निर्माण में लगायी रोक नहीं हटाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय के लिए कनारीछीना में भूमि तलाशी गई, लेकिन उपयुक्त भूमि नहीं मिल सकी। कनारीछीना से सटे ग्राम पंचायत नौगांव में चयनित भूमि पर अस्पताल के भवन का निर्माण शुरू किया गया। दो पंचायतों प्रतिनिधियों ने इस पर अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिया था, लेकिन अब यही लोग नौगांव में बन रहे अस्पताल भवन का विरोध कर रहे हैं। नौगांव में अस्पताल बनने से नौगांव, पीपली, काफलीखेत, ढैलाघनी, भनलगांव, कटौचिया, जमराड़ी, बूंगा, नाली, बेलगांव, हटौला, कुनखेत समेत कई गांव लाभान्वित होंगे। अस्पताल के लिए मैदान और 100 मीटर सड़क भी बना दी गई है। ज्ञापन देने वालों में भूपेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रधान मोहन सिंह, महेंद्र नेगी, शोबन नेगी, जीवन लाल, शेर सिंह नेगी, मनोज कुमार, बहादुर सिंह, मदन सिंह आदि थे।