फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने को होगा संघर्ष

नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने को होगा संघर्ष

Thu, 04 Jan 2018 10:34 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने को होगा संघर्ष
अल्मोड़ा। राजकीय संग्रहालय की प्रभारी रहीं मंजू तिवारी की चौथी पुण्य तिथि के मौके पर पालिका सभागार में हुई बैठक में जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चे का पुनर्गठन किया गया। मोर्चे ने सबको निशुल्क गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं महंगी करने का विरोध किया। अल्मोड़ा में हार्ट केयर सेंटर को सुचारू रूप से चलाने और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रतिमाह जन सुनवाई करने की मांग की गई। वक्ताओं ने रोष व्यक्त किया कि मोर्चे द्वारा छेड़े गए व्यापक जनांदोलन के बावजूद सरकारों ने स्वास्थ्य सेवाओं को व्यापार बना दिया है। अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। अल्मोड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन


करोड़ों रुपये के उपकरण खरीदने के बावजूद भी उनका उपयोग नहीं हो रहा है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और डॉक्टरों को प्रशासनिक पदों पर तैनाती देने की नीति का भी विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि इससे जनता को डॉक्टरों के अनुभव का लाभ नहीं मिल पाता है। तय हुआ कि इन मांगों को लेकर नौ जनवरी को जिलाधिकारी और सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर्चे का पुनर्गठन करते हुए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, गिरीश जोशी, दीप डांगी, रेखा धस्माना, प्रदीप गुरुरानी, वैभव जोशी, कमला जोशी, डा. पुष्कर बिष्ट को संयोजक मंडल में शामिल किया गया। बैठक का संचालन डा. पुष्कर बष्टि और पीसी तिवारी ने किया। बैठक में मनोज गुप्ता, नरेंद्र मोहन पंत, शीला पंत, दीपा बालिया, किरन आर्या, लीला आर्या, डा. सुबोध पंत, आनंदी वर्मा, जीवन चंद्र, शिवदत्त पांडे, वसीम अहमद, अशोक पांडे, गोपाल राम, रोिर्ािर्की, दयाकृष्ण कांडपाल, मोहम्मद शाकिब, अजय तिवारी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed