फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   खत्याड़ी के ग्रामीण गांधी पार्क में डटे हैं धरने पर

खत्याड़ी के ग्रामीण गांधी पार्क में डटे हैं धरने पर

Wed, 20 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खत्याड़ी के ग्रामीण गांधी पार्क में डटे हैं धरने पर
अल्मोड़ा। न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी निवासी हिमांशु धर्मशक्तू की मौत के खुलासे की मांग को लेकर संघर्ष समिति के बैनर तले खत्याड़ी के लोगों का गांधी पार्क में धरना पांचवें दिन भी जारी है। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने 25 दिन बाद भी हिमांशु की मौत का खुलासा नहीं होने पर रोष जताया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि हिमांशु की मौत के मामले का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस मामले का पर्दाफाश करने में असमर्थ है तो इस मामले को उच्च एजेंसी को सौंपा जाए। धरने पर इंदिरा गनघरिया, मीना खुल्बे, दीपा बिष्ट, राधा बिष्ट, पुष्पा खंपा, विमला तिवाडी, मंजू धर्मशक्तू, भागीरथी पांगती, लक्ष्मी रावत, कलावती धर्मशक्तू, ललिता पंचपाल, जानकी मर्तोलिया, गीता रावत, भग्गू रावत, पुष्पा रावत, दमयंती, जमुना मर्तोलिया, कमला खंपा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

इधर भाजपा ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में हिमांशु की मौत का खुलासा नहीं होने पर नाराजगी जताई है और शीघ्र मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, अरविंद बिष्ट, रवि रौतेला, महेश नयाल, कैलाश गुरुरानी, अजीत कार्की, धर्मेंद्र बिष्ट, हरीश कवनाल, अजय वर्मा, तुषारकांत साह, विद्या बिष्ट, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed