फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   युवा वर्ग समृद्ध भारत के निर्माण को आगे आए: त्रिवेंद्र

युवा वर्ग समृद्ध भारत के निर्माण को आगे आए: त्रिवेंद्र

Tue, 05 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
युवा वर्ग समृद्ध भारत के निर्माण को आगे आए: त्रिवेंद्र
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि युवा वर्ग शहीदों के बताए मार्ग पर चलकर समृद्ध भारत के निर्माण के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर राज्य के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए डीएम और एसएसपी छापामार कार्रवाई करें।
विज्ञापन

रावत खुमाड़ में शहीद दिवस समारोह के मौके पर जीआईसी खुमाड़ मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 3.13 करोड़ रुपये लागत की सात योजनाओं का शिलान्यास किया। मानिला और मन्हैत में मिनी स्टेडियम, मानिला में ईको पार्क और ईको हट्स का निर्माण, मरचूला में रिवर राफ्टिंग को बढ़ावा देने, हरड़ा-भिकियासैंण मोटर मार्ग का नाम शहीद फौजी गोपाल सिंह के नाम रखने समेत एक दर्जन सड़कों और पेयजल योजनाओं के निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने देश को आजादी दिलाने में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानी खीमदेव, गंगाराम, चूणामणि और बहादुर सिंह को याद करते हुए कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करना सभी की जिम्मेदारी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए सरकार ने मुहिम चला रखी है। उन्होंने कहा कि सल्ट में रोजगार के लिए लखौरी मिर्च के उत्पादन, लघु उद्योगों के साथ ही मसाला उद्योग को सरकार बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कुमाऊंनी में भाषण देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति दी जाएगी। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि शहीद दिवस समारोह को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा दिया जाए। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शाही, प्रताप रावत, दीप शर्मा, हंसा नेगी, महेंद्र चौधरी, श्याम भंडारी, जगदीश जोशी, विनोद ध्यानी, दीपक मेहरा, नरेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।
मानिला और मन्हैत में बनेगा मिनी स्टेडियम : सीएम
खुमाड़ में आयोजित समारोह में किया शहीदों को नमन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed