{"_id":"596cf3f24f1c1beb068b45d9","slug":"111500312562-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौरासी में शिक्षकों को लेकर 10 से होगा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौरासी में शिक्षकों को लेकर 10 से होगा अनशन
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जीआईसी जौरासी में शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति न होने से अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सोमवार को बैठक कर शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति न होने पर 10 अगस्त से क्रमिक और 16 अगस्त से आमरण अनशन करने का निर्णय लिया है। तय किया गया है कि आंदोलन से पहले क्षेत्रवासियों का एक शिष्टमंडल चौखुटिया और सल्ट के विधायक से मुलाकात कर समस्या के निदान का आग्रह करेगा।
स्याल्दे और चौखुटिया ब्लॉक के मध्य में स्थिति राजकीय इंटर कालेज जौरासी में दोनों विकास खंडों के करीब साढे़ चार सौ बच्चे पढ़ते हैं। इंटर कालेज में प्रवक्ताओं के तेरह पदों में से दस रिक्त हैं जबकि एक महिला प्रवक्ता के मातृत्व अवकाश पर होने से सिर्फ दो ही प्रवक्ताओं से काम चलाया जा रहा है। इसी तरह एलटी में भी तीन शिक्षकों के अलावा लिपिक का पद भी खाली है। तमाम शिक्षकों के पद रिक्त होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
इसी से आक्रोशित अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने एक बैठक कर शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति न होने पर 10 अगस्त से क्रमिक और 16 अगस्त से आमरण अनशन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता त्रिलोचन ने और संचालन पीटीए अध्यक्ष हंसादत्त शर्मा ने किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य चिंतोली मुकेश बंगारी, जिपंस नागाड़ के प्रतिनिधि गणेश नायक, बीडीसी सदस्य रामसिंह पटवाल और सुरेंद्र घुघत्याल, प्रधान प्रताप घुघत्याल, गोपाल रावत, दलीप रावत, लालमणि सती, गजेद्र बिष्ट, प्रबंध समिति अध्यक्ष चंदन सिंह, बसंती देवी और भावना देवी सहित करीब सवा सौ अभिभावक मौजूद थे।