फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   111 Kundiya Mahayagya will be held in Patal Vritteshwar temple of Seraghat, preparation started

Almora News: सेराघाट के पाताल वृत्तेश्वर मंदिर में होगा 111 कुंडीय महायज्ञ, तैयारी शुरू

Wed, 12 Apr 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
111 Kundiya Mahayagya will be held in Patal Vritteshwar temple of Seraghat, preparation started
सेराघाट में सरयू किनारे स्थित पाताल वृत्तेश्वर मंदिर में महायज्ञ के लिए तैयार वेदी।। संवाद
धौलछीना (अल्मोड़ा)। सेराघाट के नाली में सरयू नदी किनारे पाताल वृत्तेश्वर मंदिर में 111 कुंडीय महायज्ञ होगा। पंडित यहां सात दिन तक 11 करोड़ शिव मंत्रों का जाप करेंगे, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। क्षेत्र में पहली बार इस तरह का धार्मिक आयोजन होगा, जिसके लिए भक्तों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

भैसियाछाना विकासखंड के नाली में पहले 111 कुंडीय महारुद्र यज्ञ का आयोजन 11 मई से 17 मई तक होगा। निरंजनी अखाड़ा के केशवानंद गिरी महाराज की देखरेख में काशी के विद्वान यज्ञ संपन्न कराएंगे। इसके आयोजन के लिए अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के 111 गांवों के ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष गोकुल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। इसके सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है। महारुद्र यज्ञ में 111 किलो देसी घी, 5 क्विंटल तिल, 2.5 क्विंटल जौं, डेढ़ क्विंटल चावल का प्रयोग होगा।
विज्ञापन

---------
प्राचीन मंदिरों में शामिल है वृत्तेश्वर
धौलछीना। सेराघाट में सरयू नदी के किनारे स्थित पाताल वृत्तेश्वर शिव मंदिर प्राचीन मंदिरों में शामिल है। मान्यता है कि सालों पूर्व गांव के किसी किसान को खेत में हल चलाते समय शिवलिंग दिखाई दिया। गहरी खुदाई के बाद भी इसकी गहराई का पता नहीं चल सका। बाद में यहां शिव मंदिर का निर्माण किया गया। आज भी शिवलिंग के ऊपर हल के निशान देखे जा सकते हैं। पाताल से उत्पन्न हुए शिवलिंग के कारण ही मंदिर का नाम पाताल वृत्तेश्वर शिव मंदिर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed