{"_id":"5a16fbdc4f1c1b6e548bee30","slug":"11-shops-invoices-4500-penalty-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दुकानों का चालान, 4500 अर्थदंड वसूला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 दुकानों का चालान, 4500 अर्थदंड वसूला
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
लाला बाजार में फड़ व्यापारी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश देती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ईवा आशीष के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस और पालिका की टीम ने संयुक्त रूप से बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। निर्धारित सीमा से बाहर दुकान लगाने, फड़ लगाने पर 80 लोगों को नोटिस थमाते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने 11 दुकानों का चालान कर 4500 रुपये अर्थदंड वसूला। संयुक्त टीम ने सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने और थूकने पर छह लोगों का चालान करते हुए 2300 रुपये अर्थदंड वसूला। अभियान के चलते व्यापारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
एसडीएम विवेक रॉय के नेतृत्व में सीओ आरएस टोलिया, ईओ श्याम सुंदर की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार सुबह शिखर तिराहा से जाखनदेवी तक और लोहे के शेर से लाला बाजार तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान निर्धारित सीमा से बाहर दुकान और फड़ लगाने वाले 80 लोगों को चिन्हित कर नोटिस जारी काते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने 11 दुकानों का चालान कर 4500 रुपये अर्थदंड वसूला।
विज्ञापन
कई व्यापारियों ने टीम के आने से पहले ही अतिक्रमण हटा लिया था। संयुक्त टीम ने रैमजे स्कूल के सामने फड़ लगाकर अतिक्रमण करने वालों को भी नोटिस दिया और जल्द अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम ने बताया कि अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने और थूकने पर दिलशा ऑटो मोबाइल्स, खजान चंद्र, महेश गुप्ता, कुंदन सिंह, मोशीन ऑटो मोबाइल्स और एचएस रावत का चालान कर कुल 2300 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन