फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   11 posts of specialist doctors are approved and not even one has been posted.

Almora News: विशेषज्ञ डॉक्टरों के 11 पद मंजूर तैनाती एक पर भी नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
11 posts of specialist doctors are approved and not even one has been posted.
सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट।। 
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में विशेषज्ञ चिकित्सकों का टोटा बना है। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं। वह 38 किमी दूर रानीखेत या फिर 120 किमी दूर हल्द्वानी की दौड़ लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सीएचसी द्वाराहाट में चिकित्सा अधीक्षक, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, प्रभारी चिकित्साधिकारी, उप चिकित्साधिकारी, डेंटल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ के दो कुल 11 पद सृजित है। अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। हड्डी टूटने या फिर बच्चों के बीमार होने पर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार कराने के लिए 38 किमी दूर रानीखेत या फिर 120 किमी दूर हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही है। हल्द्वानी या रानीखेत आने जाने पर किराये में मरीजों का काफी पैसा खर्च हो रहा है।
विज्ञापन


केस-01

कमर दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए अस्पताल गई लेकिन वहां विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से बैरंग लौटना पड़ा। जिससे दिक्कतें हुई।-चंपा देवी, द्वाराहाट
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-02

हाथ फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के लिए अस्पताल गया लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से हल्द्वानी जाना पड़ा। जिससे किराये में काफी पैसा खर्च हो गया है।-गोपाल सिंह, द्वाराहाट।


प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी द्वाराहाट, डॉ. रविशंकर सिंह ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। रिक्त पदों की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। तीन नियमित और चार बांडधारी चिकित्सक हैं, जो मरीज देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed