फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शहर और ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल समस्या का हो समाधान

शहर और ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल समस्या का हो समाधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
शहर और ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल समस्या का हो समाधान
अल्मोड़ा। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट का समाधान करने और निर्माणाधीन इंटेकवेल लीकेज की एसआईटी से जांच कराने की मांग कांग्रेस ने उठाई है। कांग्रेस के एक शिष्टमंडल ने कलक्ट्रेट जाकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


शिष्टमंडल ने अवगत कराया कि पूर्ववर्ती सरकार ने कोसी में इंटेकवेल को स्वीकृति दी थी। पेयजल निगम निर्माण शाखा द्वारा इंटेकवेल का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार द्वारा घटिया कार्य किए जाने से निर्माण के दौरान ही इंटेकवेल में लीकेज होने लगा है। जिससे यह अनुपयोगी हो गया, जिससे धन का दुरुपयोग हुआ। उन्होंने इंटेकवेल की एसआईटी के तहत केंद्रीय लोनिवि और अन्य केंद्रीय विभाग से अविलंब जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मटेला से अल्मोड़ा के लिए नई पेयजल योजना का निर्माण नहीं होने से अल्मोड़ा नगर और खासपर्जा समेत आसपास की जनता को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है, जबकि नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए शासन स्तर पर आगणन लंबित है। चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी। शिष्टमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, सुरेंद्र मेहरा, कार्तिक साह, प्रमोद पवार, प्रताप सत्याल, हर्ष कनवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed