{"_id":"5caf83f3bdec22146b5ed21c","slug":"101555006451-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई स्थानों पर मतदाता सूची से नाम गायब मिले, निराश लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई स्थानों पर मतदाता सूची से नाम गायब मिले, निराश लौटे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। तमाम दावों के बावजूद मतदाता सूची से लोगों के नाम गायब होने की शिकायतें इस चुनाव में भी सामने आईं। नरसिंहबाड़ी बूथ में ही कई मतदाताओं के नाम गायब मिले। नरसिंहबाड़ी युवा अभिषेक रावत और हिमानी रावत का नाम सूची से गायब था। अभिषेक रावत हल्द्वानी से वोट डालने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हाल के पालिका परिषद चुनाव में भी वोट डाले, लेकिन इस बार उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। इस बारे में जब बीएलओ से जानकारी ली गई तो उन्होंने सही जवाब भी नहीं दिया।
नरसिंहबाड़ी निवासी राम सिंह बिष्ट और उनकी पत्नी कमला बिष्ट पिछले वर्षों में वोट डालते आ रहे हैं। इस बार का उनका नाम भी मतदाता सूची में नहीं था। लाला बाजार निवासी कमल कुमार गुप्ता का नाम भी मतदाता सूची में नहीं था।
उधर सोमश्वर तहसील के अंतर्गत सरुख अहमद और संतोष बिष्ट का नाम सूची में नहीं होने से वह भी बिना वोट करे लौटे। डुबकिया निवासी रामसिंह बिष्ट और कमला बिष्ट ने बताया कि वह हर बार चुनाव में मतदान करते रहे हैं, लेकिन इस बार उनका नाम सूची से गायब रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ नेपाली परिवारों का नाम मतदाता सूची में है। लोगों का आरोप है कि बीएलओ की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
उधर सल्ट ब्लाक के अंतर्गत कई स्थानों पर मतदाता सूची से नाम गायब होने से कई मतदाता मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। भ्याड़ी निवासी हीरा मणि ने बताया कि वह सुबह बूथ पर मतदान करने के लिए पहुंचे लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम गायब मिला।
ग्राम पंचायत खुमाड़ निवासी मुकेश अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में वह पहली बार मतदान करने के लिए खुमाड़ स्थित मतदान केंद्र में पहुंचे लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण वह मतदान नहीं कर सके। भ्याड़ी के जीवन सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में उनका नाम गायब था। खुमाड़ निवासी शिवानी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में उनका पहली बार मतदान था लेकिन वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से वह मतदान नहीं कर सकीं।