{"_id":"5c4f3ac9bdec222b6e16c184","slug":"101548696265-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटा लें वर्ना आरसी कट जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटा लें वर्ना आरसी कट जाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला पंचायत की टीम ने विकासखंड ताड़ीखेत के चिलियानौला का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित करते हुए जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एमएल टम्टा ने बताया कि पिछले दिनों टीम ने हवालबाग और चिलियानौला का निरीक्षण किया था।
इस दौरान जिला पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए 24 लोगों को नोटिस जारी किया गया था। जिनमें से चिलियानौला में केवल एक व्यक्ति द्वारा ही अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने बताया कि एक बार टीम द्वारा फरवरी में फिर से अभियान चलाया जाएगा। अगर उसमें भी अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सभी चिन्हित अतिक्रमणकारियों की आरसी काटी जाएगी।