फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   29 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

29 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sat, 24 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
29 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
अल्मोड़ा। न्यू आदर्श कालोनी खत्याड़ी निवासी 29 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों से शनिवार दिन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन महिला को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने 10 दिन पहले बच्चे को जन्म दिया है। इस बीच ससुराल वाले पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अस्पताल से घर ले जाने लगे। मायके वालों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कनालबूंगा, पातलीबगड़ निवासी आनंद सिंह बिष्ट की पुत्री तनुजा का विवाह 2011 में न्यू आदर्श कालोनी खत्याड़ी निवासी आनंद सिंह फर्त्याल के पुत्र सुमित फर्त्याल के साथ हुआ था। सुमित फर्त्याल अल्मोड़ा डाकघर में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। तनुजा ने 10 दिन पहले ने पुत्र को जन्म दिया। इधर बीते कुछ दिनों से तनुजा परेशान थी। शनिवार दिन में करीब एक बजे तनुजा ने कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा ली। इसके बाद तनुजा के ससुर आनंद सिंह फर्त्याल और जेठ सुरेश सिंह फर्त्याल उसे बेस अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त उसका पति किसी काम से लमगड़ा गया था।
विज्ञापन


बताया गया है कि उसके लौटने के बाद बेस अस्पताल से ही मायके वालों को भी घटना की जानकारी दी। बाद में मृतका के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने पुत्री के ससुराल वालों पर घटना की सही जानकारी नहीं देने और मौत की जानकारी भी विलंब से कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस बीच जब ससुराल वाले शव को लेकर घर की तरफ जा रहे थे तो पुलिस ने रास्ते में रोककर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। ससुराल वालों का कहना है कि मृतका पिछले काफी दिनों सेे डिप्रेशन में थी और उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed