{"_id":"5bef042cbdec226eee1b8388","slug":"101542390828-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम चार बजे तक पहुंच जाएंगी बूथों पर पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम चार बजे तक पहुंच जाएंगी बूथों पर पोलिंग पार्टियां
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रचार समाप्त होने के बाद प्रशासन ने 18 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान की तैयारी पूरी कर ली हैं। जिले में नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा, रानीखेत, नगर पंचायत द्वाराहाट और भिकियासैंण में मतदान के लिए मतदान कर्मी शनिवार सायं चार बजे तक अपने-अपने बूथों पर पहुंच जाएंगे।
जिले के चारों निकायों में मतदान के लिए 270 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 215 कर्मी बूथों में और 65 कर्मी रिजर्व में रहेंगे। नगरपालिका अल्मोड़ा में 130 कर्मचारी, चिलियानौला में 35, भिकियासैंण में 20 तथा द्वाराहाट में 20 कर्मचारी मतदान में लगाए गए हैं। वहीं अल्मोड़ा में 25, चिलियानौला में 15, भिकियासैंण और द्वाराहाट में 10-10, कर्मचारी रिजर्व रखे गए हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी निकाय त्रिलोक सिंह ने बताया कि नगरपालिका अल्मोड़ा के लिए कर्मी जीआईसी अल्मोड़ा, नगर पंचायत द्वाराहाट के लिए तहसील कार्यालय द्वाराहाट, नगर पंचायत भिकियासैंण के लिए तहसील कार्यालय भिकियासैंण और नगर पालिका चिलियानौला (रानीखेत) के कर्मचारी संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय रानीखेत से अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगे। मतदान कर्मी सायं चार बजे तक अपने-अपने बूथों में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
जिले के चार निकायों में हैं कुल 41 बूथ
नगर पालिका अल्मोड़ा 26 बूथ
नगर पालिका चिलियानौला (रानीखेत) सात बूथ
नगरपंचायत भिकियासैंण चार बूथ
नगरपंचायत द्वाराहाट चार बूथ
चार स्थानों पर होगी मतगणना
अल्मोड़ा। नगर पालिका अल्मोड़ा के मतों की गणना राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा, नगर पालिका रानीखेत के मतों की गणना डिग्री कालेज रानीखेत, नगर पंचायत द्वाराहाट के मतों की गणना जीजीआईसी द्वाराहाट और नगर पंचायत भिकियासैंण के मतों की गणना तहसील कार्यालय भिकियासैंण में होगी। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियां इन स्थानों पर स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। मतगणना 20 नवंबर को होगी।
मतगणना को लगेंगी कुल 41 टेबल
अल्मोड़ा। नगर पालिका अल्मोड़ा के मतों की गणना के लिए 13 टेबल, द्वाराहाट और भिकियासैंण के लिए चार-चार और नगर पालिका चिलियानौला (रानीखेत) के मतों की गणना के लिए सात टेबलें लगेंगी। एक टेबल में एक पर्यवेक्षक और तीन गणकों की ड्यूटी लगेगी। मतगणना में कुल 150 कर्मचारी लगेंगे। जिसमें 112 कर्मचारी मतगणना कार्य करेंगे, 38 रिजर्व में रहेंगे। अल्मोड़ा पालिका की मतगणना में 52, चिलियानौला में 28, भिकियासैंण, द्वाराहाट में 16-16 कर्मचारी मतगणना करेंगे।
चिलियानौला के सभी बूथ अतिसंवेदनशील
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगरपालिका चुनाव के लिए शुक्रवार की शाम पांच बजे प्रचार का शोरगुल थम चुका है। पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री शनिवार की दोपहर 12 बजे सामग्री वितरित की जाएगी। सायं चार बजे पार्टियां पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दी जाएंगे। रानीखेत चिलियानौला नगरपालिका परिषद के लिए चिलियानौला प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल में पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी पोलिंग बूथ अतिसंवेदनशील घोषित हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने बताया कि यहां पुलिस बल और भारी संख्या में पीएसी तैनात रहेगी। इधर आज चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. तेजस्विनी अरविंद पाटिल ने बूथ, स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का निरीक्षण भी किया।