{"_id":"5b9d51ec867a557fe4469374","slug":"101537036780-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू समाज को जगाने का काम कर रहा है अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू समाज को जगाने का काम कर रहा है अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद हिंदू समाज को जगाने का काम कर रही है। 19 सितंबर को संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसमें 21 सितंबर को अयोध्या कूच को सफल बनाने पर चर्चा होगी। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए अल्मोड़ा से भी सौ कार्यकर्ता शामिल होंगे।
पत्रकार वार्ता में परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष कृष्णा कांडपाल ने बताया कि संगठन राम मंदिर निर्माण के अलावा मथुरा कृष्ण जन्म भूमि, काशी विश्वनाथ मंदिर को हिंदुओं को सौंपने, देश में समान कानून लागू करवाने, कश्मीर से विस्थापित हिंदुओं को कश्मीर में बसाने समेत कश्मीर से 370 और 35ए धारा हटाए जाने की मांग करता रहा है। एएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगिड़िया के दिशा निर्देश में पूरे भारत में 20 करोड़ हिंदूू परिवारों से 12 बिंदुओं के मांगपत्र पर हस्ताक्षर कराकर राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में कोई भी हिंदू परिवार भूखा ना रहे इसके लिए एएचपी ने दक्षिण के प्रांतों में एक मुठ्ठी अनाज योजना शुरू की है। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राजेश बर्थवाल, जिलामंत्री कृष्णा भट्ट, जिलामंत्री नरेंद्र बिष्ट के अलावा नीरज गुरूरानी, आनंद बोरा, अंबरीश पवार, बाबू लाल, अमित रावत, राहुल बिष्ट, बलवंत बोरा, गौरव साह, गौरव जोशी आदि मौजूद रहे।