फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सालम क्षेत्र के 65 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

सालम क्षेत्र के 65 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

Sat, 14 Jul 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सालम क्षेत्र के 65 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। राम सिंह धौनी राजकीय स्नाकोतर महाविद्यालय जैंती के छात्रसंघ की पहल पर हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्तराखंड बोर्ड के हाइस्कूल तथा इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले सालम क्षेत्र के 65 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि सालम क्षेत्र आजादी के पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी के प्रयासों से जैंती में जूनियर हाईस्कूल की स्थापना की गई। तब से लेकर आज तक सालम शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

उन्होंने छात्रसंघ के प्रयासों की सराहना की और कहा कि प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण पांडे ने कहा कि जीवन में शिक्षा का स्थान सर्वोपरि है। शिक्षा अंधकार रूपी अज्ञानता को खत्म कर ज्ञान का प्रकाश फैलाती है। इस मौके पर उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं परीक्षा में 79 अंक लाने वाली सर्वोदय इंटर कालेज की छात्रा रेनू बिष्ट तथा हाईस्कूल में 89 प्रतिशत अंक लाने वाले इसी विद्यालय के सौरभ कुंवर, गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए एनसीसी कैडेट भवानी प्रसाद समेत दसवीं तथा बारहवीं बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले सालम क्षेत्र के 65 छात्र-छात्राओं को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि एसडीएम जैंती अवधेश कुमार सिंह थे। प्राचार्य प्रो. नर सिंह बिष्ट, शिवराज बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, दीवान सिंह बोरा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


इस मौके पर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय जैंती, राम सिंह धौनी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन राजेंद्र सिंह धानक ने किया। कार्यक्रम में पान सिंह धानक, बची सिंह बिष्ट, हयात धौनी, लक्ष्मण सिंह पटवाल, आनंद बिष्ट, चंदन बोरा, प्रताप राम, नवीन कुमार, रमा भट्ट, श्रीकृष्ण भट्ट, कुंदन सिंह, कुंदन नगरकोटी, पान सिंह बर्गली, पान सिंह गौरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed