फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा में ही अटक गया सुमित्रानंदन पंत के नाम से मंजूर संग्रहालय

अल्मोड़ा में ही अटक गया सुमित्रानंदन पंत के नाम से मंजूर संग्रहालय

Sat, 19 May 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में ही अटक गया सुमित्रानंदन पंत के नाम से मंजूर संग्रहालय
अल्मोड़ा। कविवर सुमित्रानंदन पंत के निधन के बाद 1979 में तत्कालीन उप्र सरकार ने उनके कौसानी स्थित पैतृक घर में संग्रहालय स्थापित करने की घोषणा की, लेकिन उनके घर पर किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने विवाद के चलते अपना सामान हटाने से इंकार कर दिया। जिससे कविवर सुमित्रानंदन पंत के नाम से मंजूर संग्रहालय अल्मोड़ा में ही अटक कर रह गया। फिर इस संग्रहालय को अल्मोड़ा स्थापित कर दिया गया। आज अब यह राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


कविवर पंत के घर से संबंधित विवाद खत्म हो जाने के बाद 1987 में राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा के अधीन ही कौसानी में उनके पैतृक घर पर सुमित्रानंदन पंत वीथिका स्थापित की गई। वीथिका में कविवर पंत को मिले सम्मान पत्र, उनकी जन्म कुंडली, उनके जीवन से जुड़े छाया चित्र, उनके द्वारा प्रयोग की गई कुर्सी मेज, चश्मा, अटैची, चादर आदि सामान रखा गया है। सुमित्रानंदन पंत के जन्मदिन पर हर साल वीथिका में एक कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा है।
विज्ञापन


संस्कृति विभाग ने 2008 में कविवर पंत के जीर्ण हो चुके पैतृक घर (वीथिका) के भवन का जीर्णोद्धार कराया पर निर्माण एजेंसी ने काम इतना घटिया किया कि भवन की छत से पानी टपकता है। आज भी इस भवन की हालत काफी खराब है। इधर राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा के प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश पर पंत वीथिका के पुनर्निर्माण के लिए 52 लाख का आगणन बनाकर शासन को भेज दिया गया है। फिलहाल इसे मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed