फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   तीन करोड़ नहीं मिले तो इंटेक वैल के निर्माण में होगा विलंब

तीन करोड़ नहीं मिले तो इंटेक वैल के निर्माण में होगा विलंब

Sat, 03 Mar 2018 09:40 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
तीन करोड़ नहीं मिले तो इंटेक वैल के निर्माण में होगा विलंब
अल्मोड़ा। कोसी नदी में निर्माणाधीन इंटेकवैल के निर्माण के साथ ही नए पंप लगाने के लिए जल निगम को तीन करोड़ रुपये की जरूरत है। यह धनराशि नहीं मिली तो इंटेकवैल के निर्माण में विलंब हो सकता है। हालांकि बजट मिल भी गया तो भी फिलहाल इसमें मार्च का पूरा महीना लग जाएगा और इसके बाद ही कोसी बैराज के गेट बंद किए जा सकेंगे। अगर इस काम में विलंब होता है तो आगामी गर्मियों में पानी का संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों को कोसी नदी से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। कोसी बैराज बन जाने के बाद भी पिछले साल पानी का संकट झेलना पड़ा था। इसका कारण यह है कि पुराने तीन पंपों से लोगों को जरूरत के अनुसार प्रतिदिन 18 एमएलडी पानी नहीं मिल पा रहा है। इसे देखते हुए कोसी में बैराज के निकट नए भूमिगत पंप हाउस (इंटेकवैल) का निर्माण किया जा रहा है। इंटेकवैल के भीतर ही नए पंप लगाए जाएंगे। इस काम को करने के लिए कोसी बैराज का पानी खाली किया गया है। इंटेकवैल का काम पूरा करने के लिए जिलाधिकारी ईवा आशीष ने जल निगम को 15 मार्च तक का समय दिया है, लेकिन जिस गति से काम चल रहा है उसे देखते हुए इस अवधि में काम पूरा होना संभव नहीं है। अगर 15 मार्च तक काम पूरा नहीं हुआ तो बैराज को बंद नहीं किया जा सकेगा और गर्मियों के लिए पर्याप्त पानी एकत्र होना भी संभव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन



11 करोड़ की योजना में से 2.24 करोड़ रुपये मिले हैं। फिलहाल तीन करोड़ की तत्काल जरूरत है। निर्माणाधीन इंटेकवैल के आसपास जमा मलबा हटाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद मलबा हटा दिया जाएगा। यह सब काम होने में मार्च का पूरा महीना लग जाएगा। उसके बाद ही बैराज के गेट बंद किए जा सकेंगे। - एन लाल, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम निर्माण शाखा, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed